×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : संगीत नगरी हुई भगवामय,प्राचीन श्री राम मंदिर सहित नगर के मंदिरों में होंगें विविध आयोजन Featured

ख़ैरागढ़ 00 अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में विराजमान होने जा रहे प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को महोत्सव का रूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिसके लिए टिकरापारा स्थित लगभग 400 साल प्राचीन श्री राम मंदिर को सजाया जा रहा है। यह मंदिर ख़ैरागढ़ राजपरिवार का रियासतकालीन मंदिर है। जिसे सुरैया बाई मंदिर के नाम से जाना जाता रहा है। मंदिर में विराजमान राम दरबार भी अति प्राचीन है। 22 जनवरी को मंदिर में प्रभु श्री राम,माता जानकी,भ्राता लक्ष्मण और भगवान हनुमान जी का विधि विधान से पूजन किया जाएगा। श्री राम मंदिर में उत्सव की शुरुवात वैसे अक्षत कलश आगमन के साथ ही हो चुका था। 21 जनवरी सुबह 9 बजे से पुराना टिकरापारा के रहवासियों के द्वारा अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा। जो दूसरे दिन 22 जनवरी तक चलेगा। जिसके बाद सामूहिक रूप से वृहद स्तर पर सुंदरकांड,राम रक्षा श्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर देखा जाएगा। जिसके लिए स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। देर शाम 6 बजे से 5100 से अधिक दीपक मंदिर परिसर में प्रज्वलित किए जाएंगे। जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया है। महाआरती के बाद 56 भोग प्रभु श्री राम को अर्पित कर प्रसादी वितरण किया जाएगा। 


श्री रुक्खड़ धाम में भी होगा राम - नाम


22 जनवरी को 450 साल से तपस्वी संत श्री रुक्खड़ स्वामी बाबा के आराध्य भभूति से निर्मित पीठ रूप में विराजमान भगवान भोलेनाथ के मंदिर श्री रुक्खड़ धाम में भी राम नाम का जाप होगा। यहां मंदिर के सभी आकर्षक साज सज्जा की जाएगी। आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती की जाएगी।


वीरेश्वर महादेव में जलेंगे 5100 दीप


वार्ड क्रमांक 18 में राजा बहादुर वीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा स्थापित वीरेश्वर महादेव मंदिर में भी 5100 दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर राम नाम का जाप किया जाएगा। साथ ही अन्य आयोजन किए जाएंगे। साथ ही मंदिर में भोग प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा

माँ दंतेश्वरी के दरबार में भी गूंजेगा जय श्री राम


नगर की अधिष्ठात्री देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में भी 22 जनवरी को राम नाम की गूंज होगी। साथ ही मंदिर को भगवा पताकाओं से सजाया जाएगा। मंदिर में विशेष रोशनी कर पूजा अर्चना पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा। 


दाउचौरा में रपटा घाट में दीप दान


दाउचौरा वार्ड में रपटा तट पर दीप दान कर मां शीतला की आराधना कर महाआरती की जाएगी। साथ ही हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। जिसके लिए घर घर जाकर बकायदा आमंत्रण दिया गया।


पिपरिया में विराजेंगें श्री राम 


वहीं नगर के वार्ड क्रमांक 2 पिपरिया में प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जा रही है। जिसका आयोजन 21 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा। इसके तहत विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया जाएगा।


इन मंदिरों में भी होंगें आयोजन


इसके साथ ही गोलबाज़ार स्थित बांके बिहारी मंदिर,जमातपारा स्थित बन बिहारी मंदिर,राजफैमिली स्थित गेंद बिहारी मंदिर,मां महामाया मंदिर,शीतला माता मंदिर,गोपीनाथ मंदिर,शनि निवारक हनुमान मंदिर,मुक्तेश्वर हनुमान मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर,श्री राम मंदिर अमलीपारा सहित सभी छोटे बड़े हनुमान मंदिरों और अन्य मंदिरों में दीपक जलाए जाएंगे और दिन भर कार्यक्रम होंगें।


भगवामय हुई संगीत नगरी 


प्राण प्रतिष्ठा दिवस से पहले संगीत नगरी पूरी तरह भगवामय होने जा रही है। नगर के सभी 5 हज़ार से अधिक मकानों में भगवा ध्वज पहुंचाया जा रहा है। साथ ही लोग स्वयं के खर्च पर भी भगवा ध्वज पताका अपने घरों और मोहल्लों को तोरण पताकाओं से सजा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के संयोजन में सर्व हिन्दू समाज इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। 


राम नाम के जाप के साथ लगे पौधे


प्राचीन श्री राम मंदिर में राम वाटिका का निर्माण कर 17 जनवरी को राम नाम के जाप के साथ पौधों का रोपण किया गया। जिसमें विभिन्न बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। नगर के विभिन्न मंदिरों में भाजपा भी निरंतर  स्वच्छता अभियान चला रहा है। 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.