×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

भ्रष्टाचार : तालाब सौंदर्यीकरण में खर्चे 80 लाख,कहीं पिचिंग उखड़ी,तो कहीं नहीं है पानी Featured

ख़ैरागढ़ 00 तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर पालिका ने 80 लाख से ऊपर पैसा खर्चा किया। पर सौंदर्यीकरण तो दूर इन तालाबों में पानी तक नहीं है। मोंगरा को छोड़ दिया जाए तो शेष 3 तालाब सूख चुके हैं। लालपुर तालाब निर्माण में तो खुला भ्रष्टाचार किया गया है। हो हल्ला मचने पर लीपापोती का काम किया गया है। वह भी साफ तौर पर नज़र आ रहा है। नगर में निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार की कहानी गढ़ने वाले पालिका के कार्यकाल में हर काम में गड़बड़ियों को अंजाम दिया गया है। फिर चाहे सीसी रोड निर्माण हो या फिर अन्य निर्माण कार्य। सभी की कलई खुलने लगी है। सौंदर्यीकरण के नाम पर मात्र पिचिंग की गई है। जिसमें साइज पत्थर लगाया है। 


इन वार्डो में लाखों का खर्च


लालपुर वार्ड क्रमांक 10 में तालाब सौंदर्यीकरण में 23 लाख 94 हज़ार,पिपरिया वार्ड क्रमांक 01 तालाब सौंदर्यीकरण में 25 लाख 45 हज़ार,अमलीपारा तालाब सौंदर्यीकरण में 23 लाख 61 हज़ार और मोंगरा तालाब सौंदर्यीकरण में 7 लाख 47 हज़ार खर्च किए गए हैं। 


ये थी कार्ययोजना 


तालाब सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना के पीछे मकसद जन मानस को सुखद वातावरण उपलब्ध कराना और निस्तारी की व्यवस्था करना था। लेकिन तालाब निर्माण के बाद सूखते तालाब की तस्वीरों ने निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की नई कहानी गढ़ दी है।


तालाब के आसपास पसरी है गंदगी 


तालाब के चारों तरफ गंदगी का आलम है। सही तरीके से कार्ययोजना अनुसार काम न होने की वजह से लोग तालाबों के आसपास खुले में शौच कर रहे हैं।

 

मामले में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा को फ़ोन किया गया था पर फ़ोन लगा नहीं।


नहीं है जानकारी - कुलदीप झा,सीएमओ,नगरपालिका

मामले में प्रभारी सीएमओ कुलदीप झा ने कहा इसकी जानकारी नहीं

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.