खैरागढ़. श्रद्धा साईं महिला उत्थान समिति ने पिपरिया में सावन उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साफिया बेगम ने कहा कि सावन के पर्व पर उत्सव के माध्यम से महिलाओं को मिलने और अपने विचारों को साझा करने का अवसर मिलता है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति यादव ने कहा कि पारंपरिक हिंदू त्यौहारों में सावन एक पवित्र माह है,जिसमें न केवल नए विचारों का सृजन होता है। बल्कि सावन महोत्सव के माध्यम से महिलाएं एक मंच पर आती हैं।
सभी कार्यक्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी - त्रिवेणी
श्रद्धा साईं महिला समिति की अध्यक्ष त्रिवेणी पटेल ने कहा कि महिलाएं आज अपनी कार्यक्षमाता की बदौलत निरन्तर आगे बढ़ रही हैं। और आज कोई भी ऐसा कार्यक्षेत्र नहीं बचा है। जिसमें महिलाओं की भागीदारी न हो सावन एक ऐसा पर्व है जो महिलाओं को अपने विचारों को एक दूसरे से साझा करने का अवसर प्रदान करता है।
ये रहीं मौजूद
कार्यक्रम में कीर्ति वर्मा,महेरुम निशा ,संतोषी गोस्वामी सह, राधा वर्मा , सावित्री तिवारी , संगीता पटेल , सफरून निशा, नौसाद बेगम, जुबेदा बेगम सहित अन्य महिलाएं व ग्रामवासी शामिल हुईं।