अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना एक वीडियो शेयर किया हैं। वैसे तो वे हर वक्त सुर्ख़ियों में बने रहते हैं लेकिन इस बार कुछ अलग ही कारण है जिनसे उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। इस बार माही ने राजधानी रांची के अपने फॉर्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती कर सुर्खियां बटोरी हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने बुधवार को अपनी नई भूमिका दिखाई। धोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो किया है जिसमे उन्होंने दैनिक जागरण के भविष्य की रांची अभियान को ऑर्गेनिक फार्मिंग के जरिये संबल भी दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वायरल वीडियो में धौनी खरबूज और पपीते की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत करते दिख रहे हैं।
देखें वीडियो
https://www.facebook.com/MSDhoni/videos/2628703237257390/