ख़ैरागढ़ 00 जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व खैरागढ़ विधानसभा के कांग्रेसी नेता विजय वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान, महिलाएं,सियान और जवान खुशहाल हैं। भाजपा के शासन काल में हालात बद से बदतर थे। चारो तरफ लूटमार मची थी। गरीबों का जीना दूभर हो गया था। महिलाओं बेटियों की आबरू सामूहिक रूप से लूटी जाती थी। आंखफोड़वा कांड होते थे। गर्भाशय कांड होते थे। नक्सल हिंसा चरम पर थी और निर्दोष आदिवासियों पर जुल्म ढाए जाते थे। बदलाव के वादे के साथ सत्ता में आई कांग्रेस ने हालात बदल दिए हैं। अब छत्तीसगढ़ में कानून का राज चल रहा है।
केंद्र और राज्य सरकार देख रही तमाशा
विजय वर्मा ने कहा कि भाजपा जहां भी सत्ता में होती है, वहां वह संघर्ष कराती है। फूट डालो, राज करो की नीति अंग्रेजों के मुखबिरों के डीएनए में कूट कूट कर भरी हुई है। आज मणिपुर जल रहा है, इनकी वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार तमाशा देख रही है। महिलाओं से दुष्कर्म हो रहा है। देश की सबसे बड़ी अदालत इन्हें सख्त चेतावनी दे रही है।
दे रहे खोखली दलीलें
भाजपा मणिपुर पर बात करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे तो खोखली दलीलें दे रहे हैं। सियासी ड्रामा खेलने में तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व्यस्त है। मणिपुर में शांति बहाली की जिम्मेदारी पूरी करने की जगह इनके मोदी और शाह घटिया राजनीति कर रहे हैं। भाजपा का नजरिया हमेशा से नकारात्मक ही रहा है।