×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

आटो चालक की शिकायत पर हाइवे जाम करने वाले कांग्रेसियों पर केस दर्ज

राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में रविवार को सुपेला चौक पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। एक ऑटो चालक ने चक्काजाम और बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने किसी भी आरोपी को नामजद नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार की दोपहर सुपेला चौक पर कांग्रेसियों ने सांसद ताम्रध्वज साहू और अन्य नेताओं की मौजूदगी में राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के खिलाफ महाधरना का आयोजन किया था। इसके तहत कांग्रेसियों ने पहले डिस्मेंटल किए जा रहे फुटओवर ब्रिज के नीचे सभा का आयोजन किया। इसके बाद राफेल सौदे में घोटाले के विरोध में सुपेला चौक पर चक्काजाम किया। इस दौरान नेशनल हाइवे पर करीब 20 मिनट तक का जाम लगा था। घटना के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी मौके पर थी, लेकिन कांग्रेसी रोड जाम करने में सफल हो गए। इस मामले में सुपेला पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी नेहरू नगर निवासी एक ऑटो चालक प्रदीप कुमार गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी ऑटो सीजी-07 टी 4069 से सवारी लेकर पावर हाउस से लौट रहा था। इसी दौरान सुपेला चौक पर एनएसयूआइ और कांग्रेस का झंडा लिए करीब 100 से 150 की संख्या में लोग खड़े थे। नारेबाजी करते हुए सभी ने चक्काजाम कर दिया था। प्रार्थी की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने बलवा और चक्काजाम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। ये नेता रहे नजर के सामने, फिर भी आरोपी अज्ञात प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई नेता नजर के सामने रहे, लेकिन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, बीडी कुरैशी, धर्मेंद्र यादव, भजन सिंह निरंकारी, अरुण सिंह सिसोदिया, नीता लोधी, निर्मला यादव, सीजू एंथोनी, बृजमोहन सिंह सिह अन्य कांग्रेसी नेता इस आंदोलन में सामने रहे। फिर भी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 13 January 2020 14:45

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.