खैरागढ़. विकासखंड के सलोनी संकुल के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़भादूर में शालेय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 5 व 6 दिसम्बर को किया जाएगा। जिसमें प्रथम दिवस प्राथमिक शाला के छात्रो द्वारा जलेबी दौड़, आलू दौड़, सुरीली कुर्सी, गोली चम्मच, 80 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी जैसे अन्य खेलो में भाग लिया जायेगा। द्वितीय दिवस को माध्यमिक शाला छात्रों गोला फेंक, तवा फेक, लंबी कूद, दौड़ में भाग लेंगे। इस जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चार उपजोन के प्रतिभागी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में लगभग 400 बच्चे एवं 50 शिक्षक शिक्षिकाएं कोच एवं निर्णय के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। समस्त ग्राम वासियों के द्वारा भोजन के व्यवस्था रखी गई है उक्त जानकारी पांडुका शाला के शिक्षक हिरेंद्र कुमार साहू ने दी