पुणे. बीते रविवार को दिशा परिवार इस वर्ष के चेक का वितरण किया। ख़ैरागढ़ के विवेक अग्रवाल पुणे में दिशा परिवार से जुड़कर साल 2007 से आर्थिक रूप से विपन्न बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था कर रहे हैं। दिशा परिवार ट्रस्ट अब तक 4500 से 5000 बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था कर चुका है। विवेक ट्रस्ट के फाउंडर सदस्यों में शामिल हैं। और ट्रस्ट राजेंद्र भाऊ चौहान की अगुवाई में काम कर रहा है। बीते 14 वर्षों से लगातार आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों को केंद्र में रखकर दिशा परिवार काम कर रहा है। फाउंडर सदस्य विवेक अग्रवाल ने बताया कि 250 बच्चों के खाते में 68 लाख रूपए से ज्यादा ट्रांसफर किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार और दानदाता मौजूद रहे।
लड़कियों के लिए है हॉस्टल सुविधा
2019 से दिशा परिवार ने गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जो बाहर से आये हुए विद्यार्थियों के लिये उपलब्ध है । ये बहुत बड़ा आधार है उन बच्चों के लिये जो पुणे जैस महंगे सिटी में अपनी शिक्षा पूरी करने आते है । ये आंशिक रूप से निशुल्क है।
दानदाताओं को जाता है श्रेय
विवेक ने बताया कि 4500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दिशा परिवार से दिशा पायी है जिनका श्रेय 1000 से ज्यादा दानदाताओ को जाता है। उन्होंने परिवार के प्रमुख भाऊ राम चौहान का भी आभार जताया।
मालूद से निकलकर पुणे को बनाया कार्यस्थल
विवेक मुख्य रूप से ख़ैरागढ़ के निवासी हैं और उनका पैतृक ग्राम मालुद है। उनकी उच्च शिक्षा पुणे में हुई है। और उसके बाद वे वहीं बस गए। व्यावसायिक रूप से वे इम्पोर्ट एक्सपोर्ट के बिज़नेस से जुड़े हैं।