एक दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को शादी से पहले लाखों का चूना लगाकर गायब हो गई। मामला लखनऊ का है और हजरतगंज थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राग नारायण रोड के रहने वाले मनोज अग्रवाल ने जीवन साथी मैट्रिमोनियल पर प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद प्रियंका सिंह ने उन्हें पहली बार रिक्वेस्ट भेजी।
यहीं से उनकी बातचीत शुरू हुई। युवती ने अपने बारे में बताया कि वह रांची की निवासी है और कुछ समय पहले एक दुर्घटना में उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। इस दौरान प्रियंका ने यह भी बताया कि वह आयकर विभाग की नौकरी छोड़कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: चीन के वैज्ञानिकों की लापरवाही, चमगादड़ों से इंसानों तक पहुंचा कोरोना, देखिए वीडियो
मनोज ने प्रियंका की प्रोफाइल पढ़ने के बाद रिश्ते के लिए मन बना लिया। पुलिस ने बताया कि मनोज से मिलने के लिए लखनऊ आने वालों में प्रियंका के साथ उसकी मौसी और मौसेरा भाई शिवम भी शामिल था। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और 10 दिसंबर को बरीक्षा और 16 दिसंबर को शादी की तारीख तय कर दी गई थी।
इस मुलाकात के दौरान ही प्रियंका ने अपना मोबाइल नंबर मनोज को दिया था। प्रियंका ने मनोज को यह भी बताया था कि पिता की पैतृक संपत्ति उसे ही मिलेगी। वह मूलत: बिहार नवादा की रहने वाली है। माता-पिता की मोत बाद आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रही है।
प्रियंका ने यह भी कहा कि गांव में उसके पिता की जमीन है और शहर में एक प्लॉट भी था। इसका उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बनते ही उसके नाम से ट्रांसफर हो जाएगा। यह बताकर प्रियंका ने मनोज से 6 लाख 60 हजार रुपए खाते में मंगवा लिए। इसके बाद तीन लाख नकद लिए। इतने रुपए हासिल करने के बाद प्रियंका ने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। कई बार प्रयास करने के बाद भी नंबर नहीं लगा। पीड़ित युवक ने जब उसकी मौसी और मौसेरे भाई का नंबर मिलाया तो वह भी बंद मिला।
यह भी पढ़ें: चीन के वैज्ञानिकों की लापरवाही, चमगादड़ों से इंसानों तक पहुंचा कोरोना, देखिए वीडियो
इसके बाद मनोज ने प्रियंका के बैंक डिटेल निकाले, जिसमें रुपए जमा किए थे, उस अकाउंट से सारी रकम निकाल ली गई थी। इसके बाद उसने हजरतगंज कोतवाली में प्रियंका और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।