0 डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार।
0 राजनांदगांव से आगे सोमनी के पास ट्रक से टकराई सूमो।
नियाव@ राजनांदगांव
डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर वापस लौट रहे भिलाई कैम्प वन के एक ही परिवार के नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार सुबह 7 बजे सोमनी के पास हुई इस दुर्घटना में तीन लो घायल हुए हैं।
नवरात्रि के चलते एक ओर की सड़क पदयात्रियों के लिए खाली कर दी गई है और दूसरी ओर की सड़क में दोनों तरफ से आवाजाही हो रही है। इसी वजह से यह बडा़ हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार भिलाई कैम्प-1 निवासी यह परिवार दो वाहन में सवार होकर डोंगरगढ़ दर्शन के लिए गया था।
दर्शन कर लौटते समय सूमो वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएम 5880 की सामने से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलडी 9025 से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूमो के परखच्चे उड़ गए। सूमो में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के थे। इनका नाम अभी पता नहीं चल पाया है।
मरने वालों में 4 महिलाएं, पांच पुरुष
हादसे में मरने वालों में 4 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से ओवरटेक के चक्कर में यह भिड़ंत हुई है। सभी मृतकों के शव को राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल की मर्चूरी में लाया गया है। वहीं घायलों का उपचार भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
और इसे भी पढ़ें...
साल्हेभर्री के पास माजदा ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत