Print this page

रायगढ़ जिले में उड़नदस्ता टीम ने अवैध धान पर कार्रवाई, 250 क्विंटल अवैध धान की जब्ती Featured

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उड़नदस्ता टीम ने अवैध धान पर कार्रवाई की है। 2 दिन में 522 बोरी यानी 250 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई है। 3 कोचियों पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को धरमजयगढ़ उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली कि कापू और खम्हार गांव में दो कोचिए अवैध रूप से धान भंडारण कर रखे हैं, जिसके बाद उड़नदस्ता की टीम पहले कापू पहुंची। यहां मनोज कुमार गुप्ता के घर गोदाम में दबिश दी।

इनके गोदामों पर की गई छापेमारी

मनोज कुमार गुप्ता के गोदाम से 452 बोरी यानी 180 क्विंटल अवैध धान मिला, जिसे जांच टीम ने जब्त कर लिया। इसके बाद खम्हार में अजय कुमार अग्रवाल के गोदाम पर छापेमारी की गई। यहां से 125 बोरी यानी 50 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई।

20 क्विंटल धान कुरूभांठा से जब्त

वहीं शुक्रवार खरसिया की उड़नदस्ता टीम को अवैध धान की सूचना मिलने के बाद टीम कुरूभांठा पहुंची। सौरभ अग्रवाल के गोदाम में जांच की गई। जहां अवैध रूप से 50 में 20 क्विंटल धान मिला। उड़नदस्ता टीम ने जब्त कर कोचिए के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

लगातार की जा रही छापेमारी

खाद्य निरीक्षक अंजनी राव ने बताया कि जिले में कोचियों और धान के अवैध परिवहन पर भी उड़नदस्ता टीम नजर रख रही है। अब तक अवैध धान भंडारण के 22 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें 1400.4 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जिले के सभी ब्लॉकों में राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त उड़नदस्ता टीम बनाई गई है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 23 November 2024 13:22
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items