×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

धान खरीदी केन्द्र में रखा हजारों क्विंटल धान बरसात की भेंट चढ़ा

केन्द्र प्रभारी द्वारा घोर लापरवाही बरतने के कारण ग्राम भैसतरा स्थित धान खरीदी केंद्र में रखा हजारों क्विंटल धान बेमौसम बरसात की भेंट चढ़ गया। मौसम साफ होने के बाद धान खरीदी केन्द्र प्रभारी के द्वारा बारिश के पानी से सड़ा हुआ धान एवं अंकुरित धान को फ्रेश बोरों में भरकर धान संग्रहण केन्द्र अमरताल भेजा जा रहा है।

धान संग्रहण केन्द्र में सड़े हुए एवं अंकुरित धान का पता न चल सके इसके लिए बाहर के बोरों में फ्रेश धान एवं अंदर में खराब धान की बोरियों को रखकर भेजा जा रहा है। धान खरीदी केन्द्र प्रभारी के हौसले इतने बुलंद हैं कि धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने के बाद भी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर खरीदी केन्द्र से नदारत रहते हैं।

अधिकारियों की सह पर भैसतरा धान खरीदी केन्द्र प्रभारी शासन द्वारा प्रदेश किसानों के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना को पलीता लगाने में जुटे हैं।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 04 March 2020 17:31
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items