×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

पूर्व सीएम रमन सिंह और सांसद गुहाराम अजगले ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, कोविड 19 से राहत के लिए किया फंड का ऐलान

By March 29, 2020 764 0

नई दिल्ली: कोविड 19 के खिलाफ भारत सहित दुनिया के कई देश जंग लड़ रहे हैं। बचाव के लिए भारत सहित दुनिया के कई देशों को लॉ​क डाउन कर दिया गया है। लॉक डाउन के दौरान केंद्र और राज्य की सरकार लोगों के लिए राहत के तौर पर हर संभव मदद कर रही है। वहीं, कई हस्तियों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। हालात को देखते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह और जांजगीर- सांसद गुहाराम अजगले सहित कई भाजपा नेताओं ने मदद का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने तीन हजार मास्क का भी वितरण किया है। बता दें कि रमन सिंह ने पहले ही एक माह का वेतन देने का ऐलान किया था।

वहीं, जांजगीर- सांसद गुहाराम अजगले ने भी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए और अपने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है। साथ ही जांजगीर-चाम्पा और बलौदाबाजार-भाठापारा जिला प्रशासन को सांसद फंड से 5-5 लाख रुपए दिए हैं।

 

 

source : ibc

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 29 March 2020 08:34

Latest from

Related items