Print this page

यशोदा रहीं चिंगली में मानस गान की अतिथि

 

 

खैरागढ़. ग्राम चिंगली में दो दिवसीय भव्य संगीतमय श्री मानस महोत्सव का आयोजन का समापन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशोदा नीलाम्बर वर्मा अध्यक्षता रजभान लोधी, विशेष अतिथि नीलाम्बर वर्मा, अशोक वर्मा, दिलीप शर्मा, कोमल वर्मा, श्रीमती अमेरिका वर्मा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उक्त आयोजन में कुल 13 मानस मण्डली भाग लिया। उपरोक्त कार्यक्रम में दीपक वर्मा, रवि वर्मा, पिलाराम वर्मा, सुरेश वर्मा, डाकेश्वर उपाध्याय, घनश्याम वर्मा, सन्तु वर्मा, कल्लू वर्मा, अजय चंदेल सरपंच हेमू वर्मा सहित उपस्थित थे।  

कैसे जिए मर्यादित जीवन मिलती है सीख - नीलांबर

 

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग नीलाम्बर वर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि श्री रामचरित मानस में हम सभी को अपने जीवन को मर्यादित रुप से कैसे जीना चाहिए वह सीख मिलती है । मानस में हमे माता पिता के प्रति आदर सम्मान, भाई बहन के प्रति स्नेह, मित्रता कैसे निभाना है यह सभी ज्ञान हमें मिलता है।आगे कहा कि भगवान विष्णु जी के दो अवतार में पूरा विश्व को जीवन जीने की गुण मिलता है। राम अवतार में हमे अपने जीवन मर्यादा पूर्वक जीने का तो कृष्ण अवतार में हम सभी से प्रेम करना चाहिए यह सीख मिलती है। आगे उन्होंने कहा कि श्री रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है कि शुष्म रूप धरि सियाहि दिखावा, विकट रूप धरि लंका जलवा अर्थात जहाँ धर्म, संत लोगों के पास जाते है वहाँ अपना भाव छोटे रखना चाहिए, और जहाँ अधर्म , व पाप हो रहा हो वहाँ हमे डटकर सामना करना चाहिए।

रजभान ने भी किया संबोधित

 

कार्यक्रम को राजभान लोधी ने भी सम्बोधन किया और समाज मे शिक्षा को जोर देते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा तक पढ़ाई करने को कहा।

 

 

 

         

 

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items