Print this page

सेवा ही संस्कार है : चतुर्थी से पड़ी संस्कारों की नींव,युवाओं की टीम अब करती है सेवा का कार्य  Featured

खैरागढ़. पिपरिया में सेवा कार्यों में संलग्न संकल्प युवा क्रांति संगठन के 50 से अधिक युवाओं की टीम अब किसी पहचान की मोहताज़ नहीं है। सेवा के कार्यों में पहली पंक्ति में खड़े युवाओं में सेवा संस्कारों गणेश चतुर्थी से ही आए थे। 5 साल पहले मां शीतला चौंक में विराजने वाले भगवान गणपति की सेवा मौका इन युवाओं को मिला। कमान मिलते ही युवाओं ने अपने संगठन का नाम संकल्प युवा क्रांति सँगठन रखा। भगवान गणेश की आभा का असर युवाओं की इस टीम पर पड़ा और गणेश विसर्जन के साथ ही युवाओं के कदम नशामुक्ति अभियान की ओर बढ़ चले। सबने मिलकर नशामुक्ति के लिए जंग छेड़ दी । अब हर साल चौंक में गणपति विराजते हैं। संगठन के युवाओं ने अपने संस्कार अगली पीढ़ी को सौंप दिए हैं। हालांकि व्यवस्था में आज भी इसी संगठन के लोग शामिल रहते हैं। संगठन में भीषम वर्मा, तीरथ वर्मा, अजय वर्मा सहित अन्य शामिल है।

 
इसे भी पढ़े आखिर जिला बनाने की मुहिम में अगुवा क्यों नहीं हैं राजनीतिक पार्टियां ?
 
पिपरिया में जनजागृति के लिए किए वृहद काम
 
युवाओं की इस टीम ने पिपरिया में जनजागृति के लिए वृहद काम किये हैं। फिर चाहे वह महिला दिवस में महिलाओं का सम्मान हो। या फिर पारम्परिक त्यौहारों को मनाया जाना। संगठन के सभी युवा बढ़ चढ़कर आयोजनों में हिस्सा लेते हैं। और ग्राम के युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास करते हैं।
 
पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कर रहे हैं काम
 
संगठन के युवा पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार काम कर रहे हैं। फिर चाहे पौधारोपण हो,पौधों का संरक्षण हो या फिर श्रमदान का लोगों में स्वच्छता के प्रति अलख जगाने का कार्य सभी मे युवाओं की टीम अग्रणी है।
 
इसे भी पढ़े  13 व 14 को अधिवक्ता नहीं करेंगें काम,जुलूस निकालकर मांगेंगे समर्थन
 
पर्व के साथ मज़बूत हुआ संगठन 
 
संगठन के प्रमुख हर्ष वर्धन वर्मा ने बताया भगवान श्री गणेश की स्थापना पर्व के साथ ही हमारा संगठन मज़बूत हुआ। फिर इन्हीं ग्यारह दिनों में सेवा के लक्ष्य की ओर बढ़ने का विचार आया। और नशामुक्ति से लेकर अन्य गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाई।
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 11 September 2021 12:41
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items