×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

Oscars 2020 : 24 अलग अलग केटेगरीज़ में शामिल नेटफ्लिक्स को मिले केवल 2 अवार्ड्स

Netflix In Oscars 2020: नेटफ्लिक्स की मेहनत इस साल ऑस्कर अवार्ड में ज्यादा रंग नहीं ला पायी। नेटफ्सिक्स ने काफी उम्मीद की थी कि उसकी ओरिजिनल फ़िल्म का ऑस्कर में काफी नाम होगा। लेकिन 92वां एकडेमी अवॉर्ड नेटफ्लिक्स के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। नेटफ्लिक्स को इस साल सिर्फ दो ही अवार्ड मिल पाया। वहीं, 10 अलग-अलग श्रेणियों में चयन की गई 'द आइरिशमैन' को एक भी पुरस्कार नहीं मिल पाया। वहीं, नेटफ्लिक्स ओरिजिनल्स को कुल 24 कैटेगरीज़ में नॉमिनेट किया गया था। 

 

'द आइरिशमैन' को मिली निराशा

नेटफ्लिक्स को सबसे ज्यादा उम्मीद जिस फिल्म से थी वह थी मॉर्टिन सकॉर्सेस की फ़िल्म 'द आइरिशमैन' से। फ़िल्म को अलग-अलग श्रेणियों  में कुल 10 नॉमिनेशन मिले थे। इसके बाद भी फ़िल्म को एक भी पुरस्कार नहीं मिल पाया। इसमें रॉबर्ट डी नीरो, जो पेसी, अल पचिनो जैसे कमाल के जाने माने एक्टर भी शामिल हैं। इस फ़िल्म को ऑस्कर अवार्ड की दौड़ में शामिल करने के लिए सभी  सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। लेकिन इसके समयांतराल को देखते हुए अमेरिका के सिनेमाघरों के मालिकों  ने इसे दिखाने से मना कर दिया था। इसके बाद इसे सिंगल स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड अमेरिकन फैक्ट्री को मिला 

92वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में डॉक्यूमेंट्री फीचर में 'अमेरिकन फैक्ट्री' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके लिए Steven bognar, Julia Reichert, Jeff Reichert को सम्मानित किया गया। यह भी नेटफ्लिक्स ओरिजिनल का ही प्रोजक्ट है। इस डॉक्यूमेंट्री में लेबर क्लास और उसके स्ट्रगल के बारे में दिखाया गया है। इस ड्रॉक्यूमेंट्री फ़िल्म को गिल्ड अवॉर्ड भी मिल चुका है। 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड लॉरेन डर्न को मिला 

नेटफ्लिक्स के लिए ऑस्कर में लॉरेन डर्न ने ही लाज रखी। लॉरेन डर्न को फ़िल्म 'मैरिज स्टोरी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फ़िल्म में एक दंपत्ति और उसके बीच हो रहे तलाक की कहानी दिखाई गई है। वहीं, इस फ़िल्म को ऑस्कर के अलावा गोल्डन ग्लोब, बाफ्टा और स्क्रीन गिल्ड अवॉर्ड मिल चुका है। 

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items