×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

छत्तीसगढ़ में महसूस किए भूकंप के झटके, सुकमा में लोग घर से बाहर निकले..

By March 21, 2020 563 0
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सुकमा। छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। सुकमा में 3 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए। कुकानार-तोंगपाल में लोग डर से घर से बाहर निकल गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी कही भूकंप के झटकों होने की बात कही। जगदलपुर,ओड़िसा के मलकानगिरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए।

जानकारी के अनुसार जगदलपुर से 35 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र माना जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार 11 बजकर 14 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किए। इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई।

जगलपुर के अलावा, ओडिशा और चेन्नई में भी कई जगहों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए हैं। दंतेवाड़ा जिले के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। गीदम और आवराभाटा इलाके में लोगों ने कुछ सेकंड तक झटके महसूस करने के बाद घर से बाहर निकल गए। 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 21 March 2020 15:23

Latest from

Related items