Print this page

पितरों की मोक्ष कामना के साथ श्री रुक्खड़ स्वामी विहार में लगे फलदार पौधे Featured

ख़ैरागढ़ 00 पितृ पक्ष अमावस्या में अवसर पर समस्त ज्ञात - अज्ञात पितरों की मोक्ष कामना के साथ विभिन्न प्रजाति के 700 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। श्री रुक्खड़ स्वामी विहार व गौ सेवा केंद्र,लालपुर में रविवार को आयोजित पौधारोपण के अवसर पर मोक्ष दाता वृक्ष बरगद,पीपल,नीम के साथ फलदार पौधे आम,मुनगा,हर्रा,बहर्रा सहित अन्य का रोपण किया गया। साथ ही फूलों की भिन्न प्रजातियों को भी गौ शाला परिसर के रूप में विकसित पौने 4 एकड़ में स्थान दिया। इसके अतिरिक्त कुछ इमरती प्रजाति के पौधे भी लगाए गए। जिसमें सागौन व अन्य शामिल हैं। पौधारोपण के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिसेशर साहू,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,विवि के अधिष्ठाता डॉ.राजन यादव,ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकुमार सिंह,विवि कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रखर शरण सिंह,लाल आलोक सिंह,विश्व हिंदू परिषद के शहर अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर,महाअभियान के संयोजक सूरज देवांगन,सत्येंद्र वर्मा,योग आचार्य गौतम सोनी,शिक्षक लाल धृतेंद्र सिंह,आशीष मिश्रा,शिक्षिका नेहा सिंह, लाल अंकुश सिंह,आस्था सिंह,समाजसेवी शमशुल होदा खान,याकूब खान,मंगल सारथी,समाजसेवी शबाना बेगम,अभिषेक अग्रवाल,शिवा सिंह,भाजयुमो उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन वर्मा,अजय वर्मा सहित अन्य अन्य मौजूद रहे।


2015 से संचालित है गौ शाला


लालपुर में पिपरिया नदी किनारे अनवरत रूप से जारी गौ सेवा कार्य में 2015 से ही घुमंतू प्रजाति गौ वंशों को बड़ी संख्या में रखा गया है। उक्त परिसर में ही पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे। ट्रस्ट के सहसचिव राजीव चंद्राकर,लाल सागर सिंह,लाल श्रेयांश सिंह,विजय प्रताप सिंह,उत्तम दशरिया,शिवम नामदेव ने पौधारोपण की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। आचार्य पं.धमेंद्र दुबे ने मंत्रोच्चार के साथ पौधारोपण कराया।


गायों को खिलाया गुड़ - चना


इस अवसर पर गौ वंशों को मौजूद समाजसेवियों ने गुड़ चना खिलाया। सभी छोटे बड़े गौ वंशों को गुड़ चना खिलाकर पितरों के मोक्ष की कामना की गई। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए हैं। जिनका सतत संरक्षण किया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 25 September 2022 17:57
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items