रायपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अघ्यक्ष जगदेव राम का आज दोपहर करीब दो बजे हृदय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। बताया गया है कि आज दोपहर अपने कमरे में वे अचानक गिर गए। उन्हें गंभीर अवस्था में जशपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अपना देह त्याग दिया।
Also read: रोका-छेका योजना प्रदेश सरकार की दीग़र योजनाओं की तरह super flop show साबित हो रही: BJP
इस घटना से जशपुर सहित वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े देश भर के लोगों में शोक की लहर है। संघ परिवार भी दुखी है। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक बालासाहेब देशपांडे के वे सबसे ज्यादा करीबी रहे हैं। उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए कल्याण आश्रम के स्मारक भवन में रखा गया है। अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही वनवासी समाज और संघ से जुड़े लोगों के कल्याण आश्रम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।