खैरागढ़. ब्लॉक के ग्राम भरदा कला में 5 वर्षीय बच्चा गुम हो गया है। जानकारी अनुसार भरदा कला कला निवासी जंतु यादव( अश्वनी यादव) के पुत्र जतिन उम्र 5 वर्ष शाम को तकरीबन 5:00 बजे अपने दादा को ढूंढते भरदा बांध की ओर गए थे जहां से बच्चे वापस नहीं आए। शाम होने पर परिवार वालों ने बच्चा को ढूंढना शुरू किया तब बच्चे नहीं मिले। परिवार वालों ने उक्त घटना को ग्रामीणों को बताया ग्रामीण भी लगातार पातासजी कर रहे हैं परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।