×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

इंदौर के अस्पताल में Corona Patient का हंगामा, चिल्लाया और थूका भी... फिर रस्सी में बांधकर ले गए भीतर Featured

By April 18, 2020 812 0
file photo file photo

इंदौर. मध्यप्रदेश इंदौर के एक हॉस्पिटल से corona virus संक्रमित व्यक्ति ने अस्पताल से भागने की कोशिश की। अस्पताल के कर्मचारियों ने रोका तो सड़क पर खूब हंगामा मचाया। उसकी हरकतें इस कदर बढ़ीं कि उसे रस्सी से बांधकर वापस अस्पताल ले जाया गया। यहां पढ़ें: रोहिंग्या का कोरोना कनेक्शन

वीडियो चौकाने वाला है, हालांकि पुलिस और अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वीडियो में देखें अस्पताल से भाग रहे मरीज को कैसे भीतर ले जाया गया।


घटना 11 अप्रैल की बताई जा रही है, पर वीडियो हाल ही में सामने आया है। बताया गया कि वीडियो में दिखाई देने वाला यह शख्स इंदौर के खजराना का रहने वाला है। उसे अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

अस्पताल प्रशासन के सूत्रों से पता चला कि 11 अप्रैल की रात करीब 10.45 बजे वह अचानक चैनल खोलकर बाहर की तरफ भागने लगा। चिल्लाने लगा। थूकने लगा। सिक्योरिटी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इससे पहले वह मयूर अस्पताल में भर्ती था। वहां भी उसने ऐसा ही किया था। यहां सुनें  बॉलीवुड के सलमान भाई जान को।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके परिजनों का कहना है कि वह कई दिनों से सोए नहीं थे और कोरोना सुनने की वजह से शायद ऐसा हुआ हो। फिलहाल वह अस्पताल में एडमिट हैं और डॉक्टर रवि जोशी उनका इलाज कर रहे हैं। पढ़ें: प्लाज्मा से कोरोना का इलाज संभव।

जानकारी यह भी मिली है कि अस्पताल के कुछ दूसरे मरीज की भाग रहे थे या शायद भाग भी गए हैं लेकिन अस्पताल इस बात का खंडन किया है।

इंदौर डीआईजी हरिनारायण ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये सूचना पुलिस को मिली है। साथ ही एक और वीडियो उनके पास आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि अब वह ठीक हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सुनें क्रिकेटर इरफान पठान को।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 18 April 2020 15:44

Latest from

Related items