Print this page

विरोध : पहले ही प्रदर्शन में घम्मन ने दिखाई ताकत  Featured

 

बड़ी संख्या में घेराव करने बिजली ऑफिस पहुंचें जिले के भाजपाई 

 

ख़ैरागढ़. मंगलवार को बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने पिपरिया स्थित डी ई कार्यालय का घेराव किया। हालांकि प्रदर्शन जिला - भाजयुमो के बैनर तले आयोजित था। लेकिन प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता भी पहुंचें थे। नवगठित जिले के नव मनोनित जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने इन सभी से संपर्क साधा,जिसके बाद बड़ी संख्या में भाजपाई इकट्ठा हुए। जिला अध्यक्ष बनने के बाद शहर में विपक्ष में बैठी भाजपा के लिए पहला बड़ा प्रदर्शन था जिसमें इतनी बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने उपस्थिति दी।प्रदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी ठाकुर प्रकाश सिंह,विधानसभा युवा मोर्चा प्रभारी आयश सिंह,भाजयुमो अध्यक्ष लाल शौर्यादित्य सिंह,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक श्रीवास, आशीष सिंह, रामाधार रजक, चंद्रशेखर यादव,अनिल अग्रवाल,गिरिराज किशोर दास , नरेंद्र श्रीवास, विकेश गुप्ता, अजय जैन, प्रफुल्ल ताम्रकार, शशांक ताम्रकार,अनिल अग्रवाल गंडई, श्रवण जंगल, शैलेंद्र मिश्रा, विनय देवांगन, महेश गिरी, ललित चोपड़ा, ऋषभ सिन्हा, लोकेश निषाद,  एवं भाजपा के समस्‍त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

किसानों को लूट रही सरकार - घम्मन साहू

 

 

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि सुरक्षा निधि ने नाम पर किसानों को लूटने का काम सरकार कर रही है। बीते सालों में सरकार ने लगातार बढ़ोतरी की है। जिसका बोझ किसानों पर पड़ा है। साहू ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना होगा। घम्मन ने कहा कि यदि बिजली दरों में कमी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

 

 

हर माह नहीं हो रहा मीटर रीडिंग

 

 

भाजयुमो महामंत्री आयश सिंह ने कहा चार साल में दो बार बिजली का बिल बढ़ा दिया गया है और समय पर मीटर रीडिंग प्रत्येक माह नहीं होने के कारण आम जनता को बिजली बिल में छूट के योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। एक साथ कई महीने के बिल आने से बिजली बिल का बोझ आम जनता पर बढ़ते जा रहा है। जिसका जल्द समाधान होना चाहिए।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 29 November 2022 15:17
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items