छुईखदान. हिंदी मीडियम स्कुलो को बंद कर इन स्कुलो को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कुलो में परिवर्तित कर दिया गया है। हिंदी मीडियम स्कुलो में अध्यनरत अनेक विद्यार्थियों को छेत्र के अलग-अलग स्कुलो में भेजा जा रहा है। जिसे विद्यार्थियों बहुत कठिनायो का सामना करना पढ़ रहा है। जिसे विद्यार्थियों के परिजनों में असमंजश का माहोल बना हुआ है। एवं जो हिंदी मीडियम के छात्र स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश लेना चाहते थे। वे प्रवेश संख्या सिमित होने के कारण उनका प्रवेश नही हो पाया और विद्यार्थियों को छेत्र के अलग-अलग स्थानों में स्थान्तरित कर दिए जाने के कारण बहुत कठिनायो का सामना करना पढ़ रहा है जिसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल छुईखदान द्वारा राज्य पाल महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी छुईखदान को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के दौरान पूर्व विधायक संसदीय सचिव कोमल जंघेल, मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण चंद्राकर ,महामंत्री योगेश्वर जंघेल, प्रकश जंघेल,उपाध्यक्ष अवध जंघेल,प्रदीप श्रीवाश्तव,पि.व. जिला मंत्री नेत राम जंघेल,आशीष जैन,नंद चंदेल,विक्रांत चंद्राकर,कमलेश साहू,किसान सिलोटीया,शुभम विश्वाश आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।