ख़ैरागढ़. स्व.किशोर सिंह,अधिवक्ता की स्मृति में वार्ड क्रमांक 4 राजफैमिली में नदी किनारे पौधारोपण कर किशोर वाटिका की नींव रखी। उनकी धर्मपत्नि श्रीमती किरण सिंह की पहल पर नदी के किनारे लोहे की तार से फेंसिंग करवा कर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर आज उनके सुश्री शक्ति सिंह, सुचिता सिंह, संज्ञा सिंह एवं सुदेश सिंह ,प्रयाग सिंह,आशीष सिंह और समस्त परिवार के सदस्य उपस्थित थे।