×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

''डोनेशन ऑन व्हील अभियान'' के तहत मुख्यमंत्री ने राशन के 1000 पैकेट भेंट किए Featured

By April 30, 2020 1086 0

रायपुर : 29 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए 'डोनेशन ऑन व्हील अभियान' के तहत  राशन के 1000  पैकेट भेंट किए। उन्होंने आज सवेरे यहां अपने निवास पर  डोनेशन ऑन व्हील अभियान के वाहन को  प्रतीक स्वरूप कुछ पैकेट अपने हाथों से भेंट किए।  कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : बड़ी राहत : अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की शीघ्र वापसी - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


मुख्यमंत्री बघेल द्वारा उपलब्ध कराए गए राहत पैकेट में 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आटा, आधा किलो नमक, हल्दी, एक साबुन और बिस्कुट शामिल है। राशन के ये पैकेट लोक कलाकारों को वितरित किए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी के जी.एम. कम्युनिकेशन आशीष मिश्रा ने बताया कि डोनेशन ऑन व्हील अभियान के तहत शहरवासियों से इकट्ठे किए गए राशन के 37000 पैकेट जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं । इसी तरह लगभग ढाई लाख लोगों को भोजन कराया जा रहा है । रायपुर शहर में इसके लिए 10 किचन संचालित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CORONA : भारत में अगले महीने से बनेगी कोरोना वैक्सीन, एक वैक्सीन का दाम 1000 रूपये

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 30 April 2020 08:32

Latest from

Related items