Print this page

CUBA में जिन्दा आदमी को दफनाकर मनाया जाता है जश्न

दुनिया के हर देश में अलग-अलग तरह कि रीती रिवाज तथा परंपराएं देखने को मिलती है लेकिन Cuba शहर में एक परंपरा ऐसी है जिसके बारे में जानकर आपके रौंगटे खड़े जाएंगे। इस परंपरा में जिंदा इंसान को जमीन में दफना दिया जाता है।तथा बाकि लोग इसका जश्न मानते हैं। 

ये प्रथा क्यूबा में बूजी फेस्टिवल के नाम से मशहूर है। इस फेस्टिवल में जिंदा व्यक्ति को दफनाकर जश्न मनाया जाता है। इसमें किसी एक आदमी को ताबूत में बंद कर दिया जाता है और उसे शहर की सड़कों पर घुमाया जाता है। 

ताबूत के पीछे-पीछे उसके रिश्तेदारों और दोस्तों समेत लोगों की भीड़ चलती है। सभी लोग शराब के नशे में तालियां बजाते और नाचते गाते जश्न मनाते चलते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सफेद बालों वाली एक बूढी महिला उस शख्स की विधवा पत्नी बनती है। एक विधवा के वो सारे काम जो उसे करना चाहिए वो औरत उस व्यक्ति के सारे काम करती है।

क्यूबा में इस अजीबोगरीब त्यौहार को पिछले 36 सालों से मनाया जा रहा है। इसका नाम ब्यूरियल ऑफ पचैंचो है। इस प्रथा की शुरुआत क्यूबा के सैंटियागो डी लास वेगास में 1984 में हुई थी। इस त्यौहार को हर साल 5 फरवरी को मनाया जाता है। मुख्यतः इस त्यौहार में लोगों को जिन्दा दफ़नाने की परंपरा है, लेकिन इस त्यौहार में लोगो को तथा उनके चेहरे की ख़ुशी को देखकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे किसी की शादी हो रही हो। इस पूरे त्यौहार का दृश्य बिल्कुल किसी शादी जैसा ही लगता है। 

फेस्टिवल के पीछे यह मान्यता है कि वहां के लोग पुनर्जन्म को दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज मानते हैं।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 15 February 2020 16:11
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1