रायपुर: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है, पुलिस ने बलौदाबाजार के रहने वाले एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
आरोपी का नाम राजेन्द्र कुर्रे बताया जा रहा है। आरोपी ने 30 जून को पोर्न साइट पर बच्चों और महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया था। आमानाका पुलिस ने एनसीआरबी और रायपुर सायबर सेल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
Also read:देखिए मैडम... अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 96.7% ने देखा है बहता हुआ नाला, 80% मान रहे नक्शे से गायब होना साजिश
सीएसपी मनोज ध्रुव ने बताया कि एनसीआरबी के द्वारा हमे पत्राचार से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से सम्बंधित वीडियो अपलोड किया है। शिकायत पर जांच की गई, जिसमें सारे तथ्य सही पाए गए। इसमे प्रारंभिक रूप से कुछ नाम सामने आ रहे है। वीडियो इसी साल 30 जून को अपलोड किया गया था। आरोपी का लोकेशन उस समय आमानाका इलाके में था इसलिए अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसमे जो नाम आ रहा है उसका नाम राजेन्द्र कुर्रे है। वर्तमान में उसका लोकेशन ले रहे है उसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी।