×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

बांद्रा उमड़ी भीड़ को बीजेपी नेता ने बताया साजिश, शिवसेना के राउत बोले- सांप्रदायिक रंग देने वालों पर हो एफआईआर Featured

By April 16, 2020 869 0

मुंबई. लॉकडाउन-2.0 की घोषणा के बाद बांद्रा स्टेशन में उमड़ी भीड़ को लेकर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के बयान को भड़काऊ बताते हुए शिवसेना के संजय राउत ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

बांद्रा स्टेशन में उमड़े मजदूर, गुमराह करने वाले एक हजार लोगों पर एफआईआर 

उन्होंने ट्वीट किया है, “कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हम सभी को एकजुट होना चाहिए। लेकिन कपिल मिश्रा जैसे लोग पीएम की बात भी नहीं सुन रहे हैं और बांद्रा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। मुंबई पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।”

इससे पहले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीटर पर बांद्रा में उमड़ी भीड़ पर सवाल उठाए। इस पर लोगों का कहना है कि मिश्रा ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की।

उन्होंने लिखा “जो मुंबई में हो रहा है, हजारों लोग एक साथ एक जगह, यह बिना प्लानिंग के असंभव है। जैसे दिल्ली में बसों में भीड़ भेजी गई, मुंबई में भी वैसी ही साजिश है। ट्रेनें बंद हैं तो भीड़ स्टेशन पर कैसे आई? क्या मास मैसेजिंग हुई? कुछ लोग देश के खिलाफ बहुत गंदी साजिश कर रहे हैं।”

बता दें कि 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा किए जाने बाद मुंबई के बांद्रा में बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर इकट्ठा हो गए थे। भूखे मारने के डर से ये लोग अपने अपने घर वापस जाना चाहते थे। ये नज़ारा दिल्ली के आंनद विहार बस अड्डे जैसा ही था।

लॉकडाउन बढ़ा तो रोड पर नाचती दिखी पुलिस, संदेश- स्वस्थ रहे तो मना लेंगे बिहू

 

जहां पहले ही लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रवासी मज़दूर अपने अपने घर वापस जाने के लिए बड़ी तादाद में इकठ्ठा हुए थे। लेकिन मुंबई के नज़ारे में फर्क बस इतना था कि वहां एक मस्जिद भी स्क्रीन के फ्रेम में आ रही थी। इसी को लेकर उन्होंने ट्वीटर पर सवाल दागे।

 

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 16 April 2020 13:57

Latest from

Related items