Print this page

50 साल live-in में रहकर, 73 की उम्र में प्रेमिका से की शादी

live-in relationship : प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह तो सुना होगा पर आज प्यार करने के बाद शादी की भी कोई उम्र नहीं होती यह सुनने को मिल गया। कबीरधाम जिले के ग्राम खैरझिटी कला में शनिवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली। जिसमे दूल्हे की उम्र 73 साल और दुल्हन की उम्र 67 साल है। पिछले 50 सालों से यह दंपति शादी की सामाजिक रस्म को निभाए बिना पति-पत्नी की तरह ही रह रहा था।

बुजुर्ग जोड़े की इच्छा पूरी करने के लिए इनके बच्चों ने सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ उनकी शादी की रस्में पूरी की। गांव में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम के दौरान इनकी शादी भी हुई। जिसका का गवाह पूरा गांव बना है। 50 साल से बिना शादी के रह रहे दंपति सुकाल निषाद और गौतरहिन बाई की शादी हुई है। इसे देखने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण भी पहुंचे हुए थे।

सुनिए इनकी प्रेम कहानी

सुकाल निषाद शादी की उम्र में लड़की देखने बेमेतरा जिले के ग्राम बिरसिंगी गए हुए थे,जिस लड़की से रिश्ते की बात चल रही थी, उसकी छोटी बहन गौतरहिन उन्हें पसंद आ गई। इसके बाद दोनों में बात और मुलाकात होने लगी। कुछ समय बाद गौतरहिन ने सुकाल के संग जिंदगी बिताने का फैसला किया।

सुकाल मजूदरी करता था, तब आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे शादी कर ले। समाज के लोगों को भोज कराए। इसे देखते हुए दोनों ने बिना शादी किए ही पति-पत्नी की ही तरह जिंदगी गुजराने लगे। बिना शादी के रहने के बाद भी ग्रामीण, समाज और परिजनों ने कोई विरोध नहीं किया।

गांववालों ने जताई ख़ुशी 

इस अनोखी शादी से गांव वाले भी काफी कुश हैं। क्षेत्र के लोग ग्रामीणों से शादी के बारे में जानकारी भी ले रहे हैं। नवधा रामायण के दौरान हुए इस शादी में ग्रामीणों ने विशेष सहयोग दिया। दपंती के बच्चे और नाती-नातिन भी इस विवाह में शामिल हुए।

ग्राम के नवनिर्वाचित सपरपंच पवन चंदरौल, रामचंद्र जायसवाल, बुधारू जायसवाल, रामविलास जायसवाल, गुलाब साहू, ईश्वर साहू, अनिल चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, संचालक नेतराम चंद्रवंशी ने विशेष भूमिका निभाई। इस दौरान ग्रामीणों ने डीजे की भी व्यवस्था की थी। जिस पर सभी लोग झूमकर नाचे।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 17 February 2020 14:56
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items