Print this page

जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए 14 भाजपा नेताओं ने रखी दावेदारी Featured

खैरागढ़. जिला भाजपा अध्यक्ष को लेकर कार्यालय में दिन भर रायशुमारी चली। जिला निर्वाचन अधिकारी चंदूलाल साहू व संगठन प्रभारी राकेश यादव ने प्रमुख पदाधिकारियों व अपेक्षित गणों से उनका विचार जाना। इससे पहले सांसद संतोष पांडे की मौजूदगी में वर्तमान जिला अध्यक्ष घम्मन साहू सहित कुल 13 भाजपा नेताओं ने अपनी सार्वजनिक दावेदारी रखी। वहीं एक पदाधिकारी ने बंद कमरे में अपनी दावेदारी रखी। हालांकि पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष के लिए निर्धारित उम्र सीमा 45 वर्ष से 60 वर्ष किए जाने के चलते 45 से कम व 60 से अधिक उम्र के पदाधिकारियों को दौड़ से बाहर होना पड़ा। दावेदारों के नाम सामने आने के बाद बंद कमरे में एक एक पदाधिकारी को अंदर बुलाया गया और उनसे विचार जाना गया।

इन नेताओं ने की दावेदारी

दावेदारी करने वालों में प्रमुख रूप से छुईखदान पूर्व जनपद अध्यक्ष खम्मन ताम्रकार,जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रेम नारायण चंद्राकर,पार्षद चंद्रशेखर यादव,खैरागढ़ पूर्व जनपद अध्यक्ष  टिलेश्वर साहू,पूर्व पार्षद प्रीति यादव,पूर्व जनपद सदस्य डॉ. बिसेसर साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीवन दास रात्रे,जिला महामंत्री रामाधार रजक,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरीराज किशोर दास,जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला प्रवक्ता अनिल अग्रवाल,सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक पुष्पेंद्र देवांगन शामिल रहे। वहीं जिला सह कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बंद कमरे में अपनी दावेदारी रखी।

पैनल जाएगा प्रदेश कार्यालय

रायशुमारी से पहले ही अधिकारी चंदूलाल साहू ने स्पष्ट कर दिया कि 3 या 5 नामों का पैनल बनाकर रायपुर में सौंप दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जहां से नामों को दिल्ली भेजा जाएगा।

परंपरा का निर्वहन सभी की जवाबदारी - संतोष पांडे

सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि संगठन की परंपरा का निर्वहन हो यह सभी कार्यकर्ताओं की जवाबदारी है। पार्टी में सभी को उनकी क्षमता अनुसार काम मिलता है। और हमें उस कार्य को पूरी जवाबदारी के साथ पूर्ण करना होता है।

Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Tuesday, 24 December 2024 16:40
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items