Print this page

छुआछूत को जड़ से खत्म करने का काम बाबा साहब ने किया Featured

खैरागढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई खैरागढ़ द्वारा नगर स्थित कन्या शाला में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जय घोस और बाबा साहब अमर रहे के नारे के साथ उनकी तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय संगीत शिक्षक डाॅ. राजन यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि अम्बेडकर साहब का सामाजिक सुधार करने महत्वपूर्ण योगदान रहा है, छुआ-छूत के भाव लोगो को बीच पहले समय में बहुत बड़ी समस्या थी जिसको जड़ से खत्म करने बाबा साहब का विशेष योगदान रहा है। समानता का अधिकार सभी का हो ऐसे बड़े-बड़े पहलों में कार्य उन्होंने किया है। इसलिए उनको देश के महान भारतीय संविधान निर्माता के नाम से विश्व में जाने जाते है। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह, कन्या शाला के प्राचार्य कुनाल टंडन, कन्या शाला के शिक्षक कमलेश्वर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन भगत, नगर मंत्री रितिक कंडरा, विद्यार्थी परिषद् के सदस्य गण महेश पटेल, राजहंस वर्मा, हर्ष वर्मा, उत्कर्ष बघेल, जीतेश बिसेन, हर्ष कंडरा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items