Print this page

प्राकृतिक आपदा से मृतजनों के वारिसानों को मिली सहायता राशि

खैरागढ़. प्राकृतिक आपदा से मृतजनों के वारिसानों को 24 लाख की सहायता राशि मंजूर की गई है। जानकारी हो कि कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 6 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। खैरागढ़ तहसील के ग्राम सोनपुरी निवासी कु.चेतना वर्मा की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता कौशल वर्मा के लिए 4 लाख रूपये, ग्राम कटंगीखुर्द निवासी कु.गुंजन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिता प्रमोद को 4 लाख रूपये तथा कृष्णा वर्मा की तालाब में डूबकर मृत्यु होने पर उनकी पत्नी रेखा नेताम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी क्रम में ग्राम कुकुरमुड़ा निवासी विनोद पाल की आग में जलकर मृत्यु होने पर उनकी पत्नी रेखा पाल को 4 लाख रूपये, ग्राम देवरी निवासी रोशन की कुंआ में डूबकर मृत्यु होने पर उनकी माता जानकी बाई को 4 लाख रूपये तथा साल्हेवारा तहसील के ग्राम साल्हेवारा निवासी संतोष पाड़े की कुंआ में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सतरूपा पाडे़ को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 04 December 2024 19:53
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items