Print this page

खबर का असर : साख बचाने सड़क पर पार्षद Featured

डी -  कम्पोस्ट खरीदी में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


ख़ैरागढ़ 00 शुक्रवार को भाजपा पार्षद दल पहली बार सड़क पर उतरा। डी - कम्पोस्ट मशीन का अवलोकन किया। पार्षद विनय देवांगन की अगुवाई में पार्षद अजय जैन,मोनिका रजक,पुष्पा सिंदूर,गिरिजा चंद्राकर,राजेश देवांगन,रूपेन्द्र रजक,पार्षद पति कमलेश कोठले,विकेश गुप्ता ने पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सामान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव किए 35 लाख के डी कम्पोस्ट मशीन की खरीदी की गई है। जो साफ तौर पर विभागीय भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है। 


14 वें वित्त के पैसे में किया गया भ्रष्टाचार - विनय 


दूसरी बार दाउचौरा वार्ड से चुने गए पार्षद विनय ने कहा कि पैसा 14 वें वित्त का था। बिना प्रस्ताव खरीदी की गई है। साफ तौर पर भ्रष्टाचार किया गया है। मशीन पड़ा हुआ। उखड़ चुका है। और अब तक शुरू भी नहीं किया गया है। फिर भी 35 लाख का भुगतान किया गया है। जो गड़बड़ियों की ओर इशारा करता है। 


मशीन हो रही कंडम - अजय


गोलबाज़ार के पार्षद अजय जैन ने कहा कि इस मशीन की खरीदी का औचित्य ही समझ नहीं आ रहा है। क्योंकि आज तक मशीन शुरू नहीं किया गया है। केंद्र के पैसे का दुरुपयोग किया गया है। मशीन भी लगभग कंडम हो रही है।


करेंगें जांच की मांग 


पार्षदों और पार्षद पतियों ने कहा है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी। ताकि सबकुछ जनमानस के सामने आ सके। क्योंकि पालिका में इस तरह के और भी मामले हैं जिनका सामने आना आवश्यक है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 26 November 2022 15:22
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items