Print this page

मुद्दा : शपथ में दिखी जिला निर्माण की छाया Featured

देवव्रत बोले - व्यापार कैसे बढ़े इसके लिए करें काम,विक्रांत ने की मैदान में उतरने की वकालत

खैरागढ़. मंगलवार को सांस्कृतिक भवन में आयोजित व्यापारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में जिला निर्माण की मांग की छाया साफ तौर पर नज़र आई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवव्रत सिंह ने कहा कि - जिला नहीं बन पाया ये एक अलग विषय है,पर व्यापार कैसे बढ़े इसके लिए व्यपारियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में जो सही प्रस्तुति करेगा। वो सफल रहेगा।ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार व्यापार बढ़ रहा है। जालबाँधा,साल्हेवारा,अतरिया व्यापारिक केंद्र के रूप में उभरकर आए हैं। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि जिला बनाने के लिए मैदान में उतरने की ज़रूरत है। जिला बनाने की मांग पूर्वजों के जमाने से की जा रही है। दुर्भाग्य जनक रहा कि किसी भी शासन काल में खैरागढ़ जिला नहीं बन पाया।कार्यक्रम में अनुपचन्द जैन,विजय गुप्ता,अध्यक्ष अशोक जैन आदि मौजूद रहे।

 

खाली रही कुर्सियां

कार्यक्रम में ज्यादतर कुर्सियां खाली रहीं,अधिकतर व्यापारी मंगलवार बंद होने के बावजूद नहीं पहुंचें। जिसकी वजह से कार्यक्रम में उत्साह वर्धक वातावरण नहीं बन पाया।  

पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ 

संघ के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकरियों से परिचय प्राप्त किया गया। अतिथियों ने सभी को संघ के हित में कार्य करने के लिए कहा।

Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Wednesday, 25 August 2021 09:57
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items