Print this page

RAIPUR: महिला कर्मी ने संस्थान को 14 लाख का लगया चूना, दूसरी ओर नौकरी के नाम पर 23 लाख की ठगी..

रायपुर: राजधानी में आज गबन और ठगी के दो मामले सामने आए हैं, पहला मामला प्रगति विद्यालय, भनपुरी का है, जहां पदस्थ महिला कर्मचारी ने फीस की राशि में 14 लाख 41 हजार रूपए का गबन कर लिया है।
वहीं दूसरा मामला गोलबाजार थाने का है, जहां पर 7 लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख का चूना लगाया गया है।

Also read:जमीन फर्जीवाड़ा करने के संबंध में बलरामपुर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाही

मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रगति विद्यालय, भनपुरी में कार्यरत महिला लेखा शाखा संभालती है। कोरोना काल में मिलने वाली फीस की राशि में से उसने कुल 14.41 लाख रूपए गबन कर लिया, इसकी जानकारी हाल में हुई है।
पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

वहीं गोलबाजार में मनीष सोनी के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कराया गया है, बताया जा रहा है कि आरोपी मनीष सोनी ने हाॅस्टल अधीक्षक और पटवारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7 लोगों से 23 लाख रूपए वसूल लिया।
इस मामले में भी विवेचना जारी है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1