Print this page

जो ट्रैक्टर जलाते हैं वो किसान किसी हाल में नहीं हो सकते, भड़के प्रधानमंत्री मोदी

किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट के सामने ट्रैक्टर जलाने वालों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम कर खबर ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर जैसे उपकरणों का जिनकी किसान पूजा करते हैं उसे जला कर विपक्ष ने किसानों का अपमान किया है। जो मशीन, ट्रैक्टर जलाते हैं वो किसान किसी हाल में नहीं हो सकते। काले धन के रास्ते बंद हो जाने के कारण विपक्ष इस मामले को हवा दे रहा है।

पंजाब यूथ कांग्रेस ने हाल ही में इंडिया गेट के सामने ट्रैक्टर जला कर विरोध प्रदर्शन किया है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो सरकार में नहीं हैं। सड़क पर प्रदर्शन कर ही वो अपना विरोध जाहिर कर सकते हैं।

Also read: भईया जी रिटर्नस : THE बकैत OF छत्तीसगढ़, DJ NADDY की मिंनी वेब सीरीज हुई लांच

नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड में 6 मेगा परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने किसान बिलों का विरोध करने वाले विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को भरमा रहा है। मिनिमम सपोर्ट प्राइस खत्म नहीं हुआ मगर विपक्ष ने हल्ला मचाना शुरू किया कि इसे खत्म का जा रहा है। असलियत है कि इन बिलों को किसानों को मंडियों की जगह खेत से ही उपनी उपज बेचने का रास्ता खुल गया है। अब खेत से मंडियों तक के बिचौलिया खत्म हो गए हैं।

Also read:2 अन्तर्राजीय तस्कर 270 किलो गांजा समेत पुलिस की गिरप्त में 

पीएम ने कहा कि पिछले संसद सत्र में किसान, मजदूर और स्वास्थ्य संबंधी कई कानून पास हुए। इनसे मजदूर, युवा, महिला, किसानों को फायदा होगा। मगर विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध कर रहा है। विपक्ष किसानों को भरमा रहा है। कुछ लोगों को किसानों को खेत से ही माल बेचने का अवसर देने अच्छा नहीं लग रहा है। इसी विपक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत सरकार से मांगे थे।

इंडिया गेट के सामने ट्रैक्टर जलाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 29 September 2020 15:28
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1