Print this page

शुरू हुआ पोस्टर वॉर,चुनाव चिन्ह से अटे दीवाल Featured


 
ख़ैरागढ़. मतदान में 10 बचे हैं और चुनावी खुमार भी पूरे शबाब पर है। वार्डों में प्रत्याशियों ने अपने पोस्टर टांग रखे हैं। और अपने पक्ष में मतदान की अपील की का रही है। पोस्टर में भाजपा - कांग्रेस के प्रत्यशियों के साथ निर्दलीय भी पीछे नहीं हैं। इसमें मतदाता भी चतुराई से काम ले रहे हैं। और अपने घर के कवेलू को लगभग सभी प्रत्यशियों के लिए खोल दिया। एक ही घर के कवेलू में भाजपा - कांग्रेस के साथ सभी प्रत्यशियों के पोस्टर लटक रहे हैं। नगर के होर्डिंग भी बुक हो चुके हैं। भाजपा - कांग्रेस ने नगर के सभी बड़े होर्डिंग बुक कर रखे हैं।
 
प्रत्याशी खुद घूम कर करा रहे वाल राइटिंग का कार्य
 
दीवाल लेखन में भी प्रत्याशी खुद ज़ोर आजमाइश कर रहे हैं। और दीवाल लेखन का काम खुद अपनी निगरानी में करा रहे हैं। जिसमें निर्दलीय पीछे नहीं है।बल्कि उनकी सक्रियता पार्टी के अधिकृत प्रत्यशियों से इतर तेज़ नज़र आ रही है।
 
कांग्रेस प्रत्यशियों के पोस्टर में देवव्रत सिंह की फ़ोटो
 
भले ही दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पद्मादेवी व उनके बेटी बेटे ने कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन इतवारी बाज़ार के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक देवांगन ने अपने पोस्टरों में पद्मादेवी के साथ बेटी शताक्षी और आर्य व्रत की तस्वीरों को भी स्थान दिया है।जबकि गोलबाज़ार के निर्दलीय प्रत्याशी प्रबल खत्री ने अपने पोस्टर में देवव्रत सिंह की तस्वीर लगाई है। जिस पर उनकी पत्नि विभा देवी ने आपत्ति दर्ज कराई है।
 
 
 
 
 
Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items