Print this page

युवक कांग्रेस ने बुलाया,तो मुदलियार ने कहा पहले संगठन से पूछो Featured

गुटबाज़ी को शांत करने संगठन का प्रयास 

खैरागढ़. युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार आज खैरागढ़ आ रहे हैं। आज के आयोजन की कमान संगठन के हाथों में हैं। कार्यक्रम को लेकर जब युवक कांग्रेस ने जितेंद्र मुदलियार से संपर्क किया तो मुदलियार ने साफ तौर पर कहा पहले संगठन से पूछो। हालांकि इस बार पोस्टर बैनर और फ्लेक्स में संगठन गुट के नेता छाए हुए हैं। और ज्यादातर पोस्टरों में नवाज़ गुट के नेताओं की तस्वीर नहीं है। और यदि है भी तो उस तरह नज़र नहीं आ रही है। जिस तरह नवाज़ खान के कार्यक्रम में नज़र आ रही थी। जितेंद्र मुदलियार के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। जगह जगह फ्लेक्स लगाए गए हैं। 

 

इससे पहले नवाज़ के कार्यक्रम में दिखी थी गुटबाज़ी

इससे पहले नवाज़ खान के कार्यक्रम में खुल कर गुटबाज़ी नज़र आई थी। और कार्यक्रम से ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा नीलांबर वर्मा, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़ नदारद थे। पार्षद मनराखन देवांगन ने भी दूरी बनाई थी।

 

संगठन का कार्यक्रम,सभी को आमंत्रण

ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा युवा आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जितेंद्र मुदलियार खैरागढ़ आ रहे हैं। संगठन ने स्वागत की व्यापक तैयारियां की हैं। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया गया है। जो नए कांग्रेस में आये हैं उन्हें भी जगह दी गई है। नवाज़ खान का आगमन और कार्यक्रम व्यक्तिगत कार्यक्रम था।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 02 September 2021 10:53
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1