Print this page

मनाया गया गौरा पर्व Featured

खैरागढ़ 00 संस्कृति और पारंपरिक भाव से ग्राम मुढ़ीपार में ईसर-गौरा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में कलश स्थापित करने वाली बहनों और गौरा गीत गाने वाली मातृ शक्ति, युवा, सांस्कृतिक दल, जनप्रतिनिधि विप्लव साहू, सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम सिन्हा, मधुसूदन साहू, हर्षदीप सिंह टिंकू, त्रिलोक गोंड रहे। कार्यक्रम में ईशर गौरा के घर पर मंडप छाते हैं। इस दौरान सुवासा और सुवासीन भी रहती हैं। दो दिन पूर्व दीपावली की रात को दोनों पक्ष की महिलाएं विवाह गीत गाते हुएव गांव के माता देवाला (शीतला मंदिर) से चूर माटी लाकर गौरा चौरा मड़वा स्थल पूजन अर्चन की गई। दोनों दिवस में ईश्वर गौरा के विवाह की सभी पारंपरिक रिवाज पूरी की गई। माना जाता है काहे इन परंपरा से गांव में समृद्धि आती है तथा विघ्न बाधाएं दूर होती है।


तीसरे दिन कलश विसर्जन का कार्यक्रम पारंपरिक ढंग से गीत गाकर महिलाओं ने कार्यक्रम का आरंभ किया। युवतियों द्वारा अपने कलशों को बहुत सुंदर तरीके से सजाकर स्थापित किया था। वरिष्ठों और युवाओ द्वारा सांस्कृतिक भाव से सांट मारने और खाने की प्रथा का पालन किया गया। कुछ माताओं को भक्तिभाव में डूबने पर माता भी आई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ राधा रानी धुमाल ग्रुप ने विहंगम प्रदर्शन के साथ स्थानीय बड़े दरिया में ईशर गौरा के साथ कलश विसर्जित किया गया।


कार्यक्रम में हमेशा की तरह बड़ी मात्रा में महिलाएं ग्रामीण जन के साथ राधेश्याम गोंड, अनिल भांडेकर, शिवेंद्र निर्मलकर, महेश सिन्हा,  राजेश साहू, भूखन साहू, खेमलाल सिन्हा, भुवनेश्वर सिन्हा आदि लोग शामिल थे।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1