Print this page

कला से संदेश : अटल आवास में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

निर्मल त्रिवेणी महाअभियान की पहल 

खैरागढ़. अटल आवास में सावन महोत्सव के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजना किया गया। निर्मल त्रिवेणी महाअभियान की सदस्य शबाना बेगम के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें रंगोली के माध्यम से नदियों की सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शबाना ने बताया कि साल 2019 से नदियों की सफाई का जो मिशन चल रहा है उसे बल देने और आगे आने वाली पीढ़ी को नदियों का महत्व समझाने के लिए उक्त आयोजन किया गया। शबाना ने बताया कि वो बीते ढाई सालों से नियमत श्रमदान की सहभागी रही है। और निश्चित तौर पर अभियान के माध्यम से नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
 
लवली प्रथम,प्राची रही दूसरे स्थान पर
 
प्रतियोगिता में लवली पहले स्थान पर रहीं और प्राची को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। दोनों को प्रतीक चिन्ह से सम्मनित किया गया।
Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1