×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

इन राशि वालो पर रहेगा शनि देव का आशीर्वाद : जानिए राशिफल Featured

By July 04, 2020 1218 0

विशेष :पंचांग के अनुसार आज चतुर्दशी की तिथि है।  चंद्रमा आज से धनु राशि में रहेंगे, चंद्र ग्रहण तक चंद्रमा धनु राशि में ही रहेंगे आज मूल नक्षत्र है।  आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष

आज के दिन अनुकूल ग्रहस्थिति आपकी बेहतरी और प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगी। आप में से कुछ लोग व्यावसायिक विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं और उन्हें लागू करने में भी सफल होंगे। वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर रहेगी। आप भूमि या शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी .

 

यह भी पढ़ें:Fake Teachers: फर्जी कागजों के आधार पर नौकरी कर रहे 1427 शिक्षकों से होगी 900 करोड़ की वसूली

वृषभ :

इस शनिवार आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, आपको कई लोगों का रोल मॉडल बनने के लिए काम करना होगा। आप लीडर का किरदार अच्छी तरह निभा सकेंगे। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके किसी पुराने काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है।

 

मिथुन :

आज कुछ लाभ के योग हैं। घर में शांति बनी रहेगी ,आज परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। आज आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

यह भी पढ़ें  :Encounter: श्रीनगर मालाबाग में देर रात मुठभेड़- एक आतंकी ढेर, जवान भी हुआ शहीद

 

कर्क : 

आज आप अपना ध्यान मां शैलपुत्री की पूजा-पाठ में लगायेंगे, तो आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिये मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है।

सिंह :

आप खुश और हंसमुख रहेंगे। आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों का सहयोग आपकी वित्तीय स्थिति को काफी सुधार सकता है। आपका पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव कर सकते हैं। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें  :छत्तीसगढ़ में सरकार का भीतरी द्वंद्व सतह पर

 

कन्या :

ये शनिवार आपके लिए बड़ी योजनाएं लेकर आया है। सपनों को पूरा करने के लिए कर्म की यात्रा भी पूरी हो सकती है। समय आपको अपने-पराए की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। यात्रा के योग हैं। पुराने कार्यों को पूरा करने की उम्मीद जागेगी, लेकीन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद होगा।

तुला :

आप अपने कार्यों से और अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु ना रहें, आपके अपने इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। यह समय है कार्यों को पुनः मुल्यांकन करके गलती को सुधारने का। संघर्ष जारी रखें, हमेशा के लिए समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें  :सुशांत आत्महत्या केस के तहत मुंबई पुलिस करेगी संजय लीला भंसाली से पूछताछ,देखिये और कौन-कौन से नाम शामिल हैं

वृश्चिक :

आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े लोगों से मिलने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आस-पास की चीज़ों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे।

धनु : 

आज बड़े-बुजुर्गों की अपने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है| आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में भी शामिल हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

यह भी पढ़ें  :राजधानीवासियों के लिए सौगात, मुख्यमंत्री बघेल ने किया ऑक्सीजोन का लोकार्पण

 

मकर :

व्यावासिक सदंर्भ में शत्रु आपका कुछ बिगड़ नहीं पाएंगें। कार्यस्थल पर चीज़ों को थोड़ा व्यवस्थित करने की ज़रूरत है। इससे सब अपने-आप ही ठीक हो जाएगा। आर्थिक संचय में वृद्धि मन्द गति से हो सकती है। तिमाही रिश्तों में आप दूसरे की भावनात्मक सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। आप स्वयं भी  भावनात्मक तौर पर सन्तुलित रहेंगे।

कुंभ :

आपका झुकाव भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ज्यादा रहेगा। खर्च बढ़ने की संभावना है। पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। आप अपने खुद के ख्याल रखने पर ज्यादा जोर देंगे। एकांत आपको ज्यादा पसंद आएगा। अकेला रहने में आप अपने आप को अच्छा महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें  : शिकायत के लिए थाना पहुंची महिला के सामने पुलिसकर्मी हस्तमैथुन करने लगा, महिला ने वीडियो बना लिया

मीन :

आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी नयी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिल सकता है। आप पार्टनर के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

 

यह भी पढ़ें  :भारतीय कम्पनी का दावा : कोरोना की मेड इन इंडिया वैक्सीन बन गयी है, साल के आखिरी तक मिलेगी

 

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 04 July 2020 07:41

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.