Print this page

यूपी विधानसभा चुनाव : वीआईपी पार्टी प्रदेश की दशा व युवाओं को नई दिशा देने के लि चुनाव लड़ेगी - आबाद अली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछना शुरू हो चुकी है। भाजपा और आरएसएस के बीच कई दिनों से चल रही मैराथन बैठकों का निचोड़ सामने आ चुका है। उत्तर प्रदेश का सियासी किला बचाने के लिए भाजपा और संघ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर मुहर लगाई जा चुकी है। वहीं राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ क्षेत्रिय पार्टियां भी सक्रिय हो गई है और चुनाव को लेकर अपनी कमर कस लिया है। प्रदेश की जनता को रिझाने व उनका विश्वास जीतने के लिए हर मुमकिन प्रयास में जुटी हुई है। विधानसभा की चुनावी तैयारियांं में विकासशील इंसान पार्टी ने भी 2022 में चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर ली है। विकासशील पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आबाद अली ने कहा है कि उनकी पार्टी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी। आबाद अली ने कहा है कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। सरकारी अस्पताल में फैली अव्यवस्था व असुविधा के कारण कोरोना काल में लोग बिना इलाज के अपनी जान गंवा बैठे। न तो अस्पतालों में बैठ मिला न ही ऑक्सीजन। प्रदेश व केंद्र में आसीन भारतीय जनता पार्टी का स्वच्छ भारत अभियान महज एक जुमला ही साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मुख्य रूप से प्रदेश की दशा बदलने और युवाओं को नई दिशा देने के लिए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 31 July 2021 12:21
जितेंद्र शर्मा

Latest from जितेंद्र शर्मा