×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

देश में कोरोनावायरस संक्रमण से मौत का दूसरा मामला :दिल्ली में 69 साल की महिला की जान गई,इटली से आए बेटे से ही संक्रमित हुई थीं

By March 14, 2020 511 0

देश में शुक्रवार को कोरोनावायरस से मौत का दूसरा मामला सामने आया। दिल्ली में संक्रमण की शिकार 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे पहले 12 मार्च को कर्नाटक में 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत संक्रमण के चलते हुई थी। दिल्ली सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित किया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियातन स्कूल-कॉलेजों और सिनेमा हॉल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली में जिस महिला की संक्रमण से मौत हुई, वह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की भी मरीज थी। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस महिला का बेटा 5 से 22 फरवरी के बीच इटली और स्विट्जरलैंड की यात्रा पर था। वह 23 फरवरी को भारत वापस लौटा था। उसे भी कफ और सर्दी की शिकायत थी, रिपोर्ट में वह भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था।

महिला और उसके बेटे दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया था
डॉक्टरों ने बताया कि महिला के बेटे को 7 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्रोटोकॉल के चलते उसके पूरे परिवार की स्क्रीनिंग की गई थी। जिसके बाद महिला में भी कफ और बुखार के लक्षण नजर आए। इसके बाद उसे भी भर्ती किया गया। 8 मार्च को महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। 9 मार्च के बाद उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 13 फरवरी को ज्यादा हालत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

दिल्ली में स्कूल-कॉलेज बंद, कोरोना महामारी घोषित
केजरीवाल सरकार ने भी कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया है। यहां 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। खेल से जुड़े सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। जवाहरलाल नेहरू और जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी ने 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। परीक्षाएं, लेक्चर, कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और वर्कशॉप रद्द कर दिए हैं। राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 14 March 2020 11:54

Latest from

Related items