Print this page

पूर्व प्रेमी या प्रेमिका की तस्वीर पर बर्गर बिल्कुल मुफ्त

न्यूयॉर्क में वैलंटाइन वीक के मौके पर बर्गर किंग एक अनोखा ऑफर लेकर आया है। जिससे कोई भी व्यक्ति अपने एक्स बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड का फोटो फ्री बर्गर दिला सकता है। 

कहाँ कहाँ ऑफर 

वेलेंटाइन वीक चालू होते ही न्यूयॉर्क में बर्गर किंग ने एक अनोखा ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर हे तहत कोई भी व्यक्ति अपने एक्स गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड की तस्वीर देकर एक बर्गर बिलकुल मुफ्त पा सकते हैं। हालांकि यह ऑफर इसकी कुछ ही ब्रांच पर मौजूद है। इसमें न्यूयॉर्क, लॉस ऐंजिलिस, सैन फ्रांसिस्को और बोस्टन की ब्रांच शामिल हैं।

फोटो नहीं तो लेटर भी ला सकते हैं 

यह डील एक नई फिल्म 'बर्ड्स ऑफ प्री' के साथ ‎पार्टनरशिप में है। जिन लोगों के दिलों को उनके एक्स ने तोड़ दिया हैं, उन्हें बस इतना करना है कि उनकी फोटो को फिल्म की थीम वाले ब्रेकअप बॉक्स पर प्रिंट करके लाना है। इसके बाद उन्हें फ्री बर्गर दिया जाएगा। इसके अलावा आप अपने पुराने लव लेटर्स, गिफ्ट किए टैडी भी ले जा सकते हैं। ऐसा करने पर भी बर्गर किंग का बर्गर मुफ्त में मिलेगा। 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 08 February 2020 16:21
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items