Print this page

पूर्व भाजपा पार्षद लक्ष्मण महिलाने ने किया कांग्रेस प्रवेश

By October 11, 2020 870 0

रायगढ़।  नगर निगम के जेलपारा कयाघाट वार्ड के पूर्व भाजपा पार्षद लक्ष्मण महिलाने ने आज रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। लक्ष्मण के साथ उनके वार्ड के सौ से अधिक महिला व पुरुषों ने भी कांग्रेस प्रवेश किया।

                    अपने कांग्रेस प्रवेश पर लक्ष्मण महिलाने ने कहा कि वे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के जनहित के कार्य तथा रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की कार्यशैली से प्रभावित हो कर कांग्रेस प्रवेश किया है।

     इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला,नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापति जयन्त ठेठवार, पूर्व महापौर जेठूराम मनहर, दीपक पाण्डेय,शाखा यादव, दयाराम धुर्वे, उपेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
Rajesh Jain

Latest from Rajesh Jain