रायगढ़। महानदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण जिले कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने सरिया व पुसौर क्षेत्र सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को बाढ़ प्रभावित लोगो की हर सम्भव मदद करने की अपील की है। साथ ही उमेश अग्रवाल भी प्रभावित क्षेत्र में पंहुचे है।उमेश ने कहा कि वे स्वयम भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में रहेंगे यदि किसी भी ग्राम वासी को मदद की आवश्यकता हो तो उन्हें 9302899999 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।