Print this page

जेल में निरूद्ध डबल मर्डर के आरोपी पूर्व विधायक की हालत गंभीर ओ.पी. जिंदल अस्पताल में कराया गया दाखिल

By August 25, 2020 771 0


रायगढ़। डबल मर्डर के मामले में जिला जेल में निरूद्ध ओडिसा के पूर्व विधायक व बीजेडी नेता अनुप साय की तबियत बिगडऩे से उसे ओ.पी.ङ्क्षजदल फोर्टिस हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सुबह सीने में दर्द की शिकायत पर उसे मेकाहारा लाया गया था जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आडिसा के ब्रजराजनगर के पूर्व विधायक अनुप साय को दोहरे हत्याकाडं के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने 13 फरवरी 2020 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब से अनुप साय रायगढ़ जेल में निरूद्ध है। आज सुबह अचानक अनुप के सीने में दर्द शुरू हुआ जिससे जेल प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए जेल प्रशासन ने अनुप को मेकाहारा अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि उसकी हालत बेहद गंभीर थी जिससे उसे ओ.पी.जिंदल फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। दोपहर करीब एक बजे अनुप को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
                   गौरतलब है कि रायगढ़ जिले के संबलपुरी क्षेत्र में तीन साल पहले हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने ओडिसा के पूर्व विधायक व बीजेडी नेता अनुप साय को हत्या का मुख्य आरोपी मानते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 302ए 120 बी और 201 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक ने अवैध संबंधों के चलते युवती और उसकी बेटी की हत्या की थी। दरअसल पूर्व विधायक अनूप साय का कल्पना दास के साथ अवैध संबंध था। कल्पना की एक 14 साल की बेटी भी थी। पुलिस के मुताबिक महिला आरोपी को शादी करने के नाम पर दबाव डाल रही थी, और ब्लैक मेल भी कर रही थी। इससे परेशान होकर पूर्व विधायक ने दोनों को घूमने के बहाने रायगढ़ के जंगलों में ले जाकर राड से हत्या कर दी थी और फिर शव की पहचान छिपाने के लिए कार से रौंद दिया था।

Rate this item
(0 votes)
Rajesh Jain

Latest from Rajesh Jain