Print this page

एक रक्षा सूत्र मास्क का अभियान में 12 लाख मास्क का किया गया वितरण

By August 03, 2020 439 0

रायगढ़। रक्षाबन्धन पर्व पर पुलिस ने कोरोना संकट को देखते हुए विशेष अभियान चलाया। एक रक्षा सूत्र मास्क का नाम से चले इस अभियान में आज एक ही दिन एक समय मे पूरे जिले भर में 12 लाख से मास्क का वितरण किया गया। बताया जा रहा है कि यह अभियान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हो सकता है। जिले के सभी नगरीय निकाय के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में किये गए मास्क वितरण का शुभारंभ केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने किया।
                 रक्षा बंधन पर आज सुबह 10बजे से शहर के सभी चौक चौराहों पर मास्क का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी कोटवारों व पंचायत सचिवों के माध्यम से वितरण करवाया गया। केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस का यह अभियान वर्ल्ड रिकार्ड की ओर अग्रसर है। कोरोना को लेकर उमेश पटेल ने कहा कि अब जिस तरह कोरोना फैल रहा है उसको देखते हुए जागरूकता काफी जरूरी है।लॉक डाउन के संबंध में उंन्होने कहा कि यह स्थाई हल नही है लेकिन जिस तेजी से कोरोना बढ़ रहा है उसको रोकने में सहायक जरूर है।

                                          वही रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने इस अभियान को लेकर कहा कि रक्षा बंधन पर मास्क वितरण से जागरूकता आएगी।

Rate this item
(0 votes)
Rajesh Jain

Latest from Rajesh Jain