Print this page

100 दिन काम करने वालों को कांग्रेस ने किया सम्मानित Featured

खैरागढ़. आखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस खैरागढ़ ब्लाक द्वारा मनरेगा में 100 दिन कार्य पूर्ण करने वाले मजदूरों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत देवारीभाठ में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा व अध्यक्षता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष(पि. व.) के आतिथ्य में रखा गया था। जिसमें 125 मजदूरों को जिन्होंने मनरेगा में 100 दिन कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्हें श्रीफल, गमछा व प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया। श्रीमती यशोदा वर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि मैं इस ग्राम की बहू हूँ लेकिन मुझे इस ग्राम से बेटी की तरह स्नेह व प्यार मिला है।

 

हम खुशकिस्मत हैं कि भूपेश जैसे मुख्यमंत्री मिले

आज मुझे यहाँ तक पहुँचाने में देवारीभाठ के समस्त प्रमुख सियान का आशीर्वाद है। आगे कहा कि हम सभी छत्तीसगढ़ के किसान व मजदूर खुशकिस्मत है कि हमे भुपेश बघेल जैसे मुख्यमंत्री मिला है। जिन्होंने जब से मुख्यमंत्री की कुर्सी में बैठे है तभी से किसानों के लिए कर्ज माफी, 2500रु में धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, नरवा गरुवा घुरवा बड़ी, गोधन न्याय योजना जैसे जनहित योजना लागू किये है।जिससे छत्तीसगढ़ के किसान व मजदूर भाईयों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुआ है। कार्यक्रम को नीलाम्बर वर्मा, ध्रुव राम वर्मा, तुला राम वर्मा, श्रीमती तीजन चंदेल, ओम चरण भारती ने सम्बोधित किया।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items