अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर लोगों का दिल जीता है। इस बार भी सलमान ने ईद पर अपने फैंस को ईदी का तोहफा दिया है। वैसे तो सलमान खान हर ईद पर अपने फैंस के लिए अपनी फिल्म रिलीज करते हैं, पर जैसा कि सबको पता है इस बार देश - दुनिया के हालात सही नहीं है। इसलिए सलमान खान ने इस बार ईदी के तौर पर एक गाना गाकर अपने फैंस के दिलों को जीता है।
इस गाने का नाम है ''भाई - भाई'' गाने में सलमान भाईचारा की बात कर रहे हैं। सलमान खान ने 'हिंदू-मुस्लिम भाई भाई' लिरिक्स पर अपने सुर लगाएं हैं। बताते चलें कि इस गाने के बीच में सलमान ने रैप भी किया है म्यूजिक की बात की जाए तो साजिद वाजिद ने साथ दिया हैं। इसके साथ ही रूहान अरशद का की महत्वपूर्ण भूमिका है।
देखिए वीडियो :